कई बार
खुशबुएँ हलकान किये होती हैं मुझे
बाएं कान के नीचे
उस पनीले रंग के चुम्बन की
तब मैं छिप जाना चाहती हूँ
तुम्हारे बाजुओं में
अपने सपनों की कसीदाकारी करने को..!
खुशबुएँ हलकान किये होती हैं मुझे
बाएं कान के नीचे
उस पनीले रंग के चुम्बन की
तब मैं छिप जाना चाहती हूँ
तुम्हारे बाजुओं में
अपने सपनों की कसीदाकारी करने को..!
No comments:
Post a Comment