Wednesday, 17 June 2015

नशे

दिल जब लानतें भेजता है
मुश्किल होता है उस वक़्त तुम्हे भूल पाना 
ऐसे ही की किसी निकम्मे से पल में 
तो बोतलें साथ निभाती हैं
शराब कोई हो, नशा कोई हो
मुश्किल होता है कि टूट जाये
दिमाग का कनेक्शन दिल से
थोड़ी उथल पुथल के बाद हर बार
हार मान लेता है दिमाग
और फिर नींद भी नही आती ...........

No comments:

Post a Comment